Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

एलोवेरा के होते हैं कई फायदे

Posted at: Jan 9 2019 3:21PM
thumb

एलोवेरा एक लाभकारी औषधीय पौधा है। जो आपके पूरे शरीर का कायाकल्प कर देता है। साधारण से दिखने वाले इस पौधे में कई औषधीय गुण होते है। एलोवेरा का पौधा कांटेदार होता है और इसके किनारे पतले होते हैं। इसके अंदर का गूदा ही असली औषधि होती है। एलोवेरा से हमें कई फायदे मिलते है, बशर्ते आपको यह पता होना चाहिए की इसका सेवन किस तरह से किया जाए और कितनी मात्रा में किया जाये| इसका सही तरह से उपयोग करने पर यह आपको बीमारियों से मुक्त और स्वस्थ रखता है।
 
एलोवेरा खांसी, अस्थमा, गैस की समस्या, पथरी जैसी कई बीमारीयों को ठीक कर सकता है। यह मोटापा घटाने और त्वचा के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है। इसके इतने फायदे है, इसलिए ही शायद औषधि की दुनिया में इसे संजीवनी कहा जाता है।
 
एलोवेरा जूस मोटापा घटाए
 
अगर आप अपने मोटापे से परेशान है तो एलोवेरा इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए 10 ग्राम ताज़े एलोवेरा के रस में मेथी के ताजे पत्तों को पीसकर उसे मिलाकर प्रतिदिन सेवन करें। एक महीने तक नियमित सेवन करने से मोटापे से राहत मिलती है। इसमें ऐसे कई पोषण तत्त्व होते है जो शरीर को कमजोर नहीं होने देते है।
 
एलोवेरा डायबटीज़ में फायदेमंद
 
शुगर की बीमारी को दूर करने में भी एलोवेरा मदद करता है| कुछ दिनों तक इसका नियमित सेवन करने से डायबिटीज से मुक्ति मिलती है। इसके लिए बीस ग्राम आंवले के रस में दस ग्राम एलोवेरा के गूदे को मिलाकर प्रतिदिन सुबह सेवन करें। हमेशा ताज़े एलोवेरा का ही उपयोग करे।
 
एलोवेरा त्वचा के लिए फायदेमंद
 
एलोवेरा त्वचा की खराबी जैसे की मुंहासे, रूखी त्वचा, झुलसी त्वचा, झुर्रियों, दाग-धब्बों, और डार्क सर्कल्स, फटी एड़िया आदि के लिए लाभदायक है। जिन लोगो के चेहरे से दाग धब्बे हटाना हो वो एलोवेरा के टुकड़े को अपने चेहरे पर 5 मिनट रोज रगड़ा करे। इससे दाग धब्बे भी ठीक होते है, और यह सन बर्न के लिए भी उपयोगी है।
 
एलोवेरा बालों को मजबूत बनाए
 
एलोवेरा संपूर्ण शरीर का कायाकल्प करता है। यह सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालो के लिए भी फायदेमंद है| इसलिए हफ्ते में दो बार इसका गूदा या जेल निकालकर बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। इससे बाल काले, घने-लंबे और मजबूत होते है।
 
सर्दी, जुकाम या खांसी होने पर शहद में एलोवेरा के ताजे रस में मिलाकर सेवन करें आपको फायदा होगा। शरीर में कैल्शियम की कमी हो तो एलोवेरा के गूदे का सेवन जरूर करें । एलोवेरा गुणों की खान है। अगर आपको पीलिया रोग हो गया है तो एलोवेरा का 15 ग्राम रस सुबह शाम पीएं।