Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

बिग बॉस 12 की विनर दीपिका को मिली एसिड अटैक की धमकी

Posted at: Jan 10 2019 10:30AM
thumb

मुंबई। बिग बॉस का सीजन 12 हाल ही में पूरा हुआ है। इस सीजन की विनर बनी हैं टीवी अभिनेत्री दीप‍िका कक्कड़। दीपिका को दर्शकों ने ससुराल स‍िमर का शो में खूब पसंद किया था और उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से ही उन्‍हें बिग बॉस के घर में बुलाया गया था। विनर बनने के बाद भी दीपिका की जीत पर कुछ लोग उंगली उठा रहे हैं। लोग उनकी जीत को पचा नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के विनर को लेकर हुए फैसले पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। विरोध के इस तरीके में सोशल मीड‍िया यूजर्स ने हद पार कर दी। एक यूजर ने दीपिका पर तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली। ये मामला वाकई गंभीर है।
 
दीपिका को इंटरनेट पर तेजाब हमले की धमकी देने और गलत भाषा का प्रयोग करने के मामले में मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और ट्वीट को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। दीपिका बिग बॉस 12 जीतने के बाद ही कुछ लोगों के निशाने पर हैं। कुछ लोगों को मानना है कि श्रीसंत को विजेता होना चाहिए था। दीपिका पर श्रीसंत के फैंस का गुस्‍सा निकल रहा है। बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्‍पा शिंदे ने भी उनकी जीत पर सवाल उठाए थे। उन्‍होंने दीपिका को #Makkhi winner कह दिया था। 
 
कॉलेज पूरा करने के तुरंत बाद दीपिका कक्‍कड़ ने जेट एयरवेज को जॉइन कर ल‍िया था और वहां 3 साल तक एयर होस्‍टेस रही थीं। यहीं उनकी मुलाकात उनके पहले पति रौनक सैमसन से हुई थी। दीपिका का जन्‍म 6 अगस्‍त 1986 को हुआ था। उनकी दो बहनें हैं। जेट एयरवेज में जॉब के बाद उन्‍होंने अपना एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया था और 2010 में उनका पहला शो टेल‍िकास्‍ट हुआ था - नीर भरे तेरे नैना देवी। बिग बॉस 12 की व‍िनर दीपिका दरअसल इंड‍ियन आर्मी के बैकग्राउंड से हैं। उनके पापा आर्मी में थे और वह बिहार और उत्‍तर प्रदेश में पोस्‍टेड रहे थे।