Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

खेल

जब मैदान पर संजय बांगर से बोले धोनी - गेंल ले लो नहीं तो कहेंगे संन्‍यास ले रहा हूं...

Posted at: Jan 20 2019 11:27AM
thumb

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में टीम इंडिया को मैच और सीरीज जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आलोचकों को करारा जवाब दिया है। धोनी को मैन आफ द सीरीज चुना गया, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से जीत दिलाकर टीम को सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में मदद की। धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, उन्होंने 114 गेंद का सामना करते हुए छह चौके की मदद से 87 रन की नाबाद पारी खेली।
भारत की जीत के बाद धोनी ने मैच की गेंद अपने पास रख ली। जब धोनी मैदान पर अपने साथी खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे, तभी उन्होंने इस गेंद को बैटिंग कोच संजय बांगर को सौंप दी और मजाकिये अंदाज में कहा, बॉल लेलो नहीं तो बोलेंगे रिटायरमेंट ले रहे हैं। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि धोनी ने संजय बांगर से ऐसा इसलिए कहा क्योंकि पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर तीसरे वनडे मैच के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते महेंद्र सिंह धोनी को अंपायर से मैच बॉल लेते देखा गया। उनके प्रशंसकों को ऐसा लगा कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार से निराश धोनी रिटायरमेंट लेने वाले हैं।