Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री 12 फीसदी घटी

Posted at: Feb 12 2019 3:31PM
thumb

मुंबई। वाहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री जनवरी में 12 फीसदी घटकर 1,00,572 वाहन रही। कंपनी ने आज यह जानकारी दी कि बीते माह वैश्विक बाजारों में जगुआर लैंड रोवर समेत उसकी बिक्री गत साल के समान माह की तुलना में 12 फीसदी कम रही है। कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू के वाहनों की वैश्विक बिक्री भी नौ फीसदी घटकर 40,886 इकाई रह गई।
यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री इस दौरान 15 फीसदी घटकर 59,686 इकाई रह गयी। जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक बिक्री इस अवधि में 41,676 इकाई रही। इस आंकड़ें में चेरी ऑटोमोबाइल की बिक्री के आंकड़े भी शामिल हैं। जनवरी में जगुआर की बिक्री 12,904 इकाई और लैंड रोवर की बिक्री 28,772 इकाई रही।