Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

विदेश

तुर्की ने चार विदेशी संदिग्धों को हिरासत में लिया

Posted at: Feb 17 2019 6:34PM
thumb

इस्तांबुल। तुर्की पुलिस ने पश्चिमोत्तर प्रांत बुर्सा में रविवार को आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े चार विदेशी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। निजी एनटीवी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि आतंकवाद-निरोधक ब्यूरो ने मुडान्या जिले में संदिग्धों को हिरासत में लिया जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक महिला संदिग्ध मोरक्को मूल की डच नागरिक है जबकि दूसरी महिला के पास मोरक्को और नीदरलैंड की दोहरी नागरिकता है।

ब्रॉडकास्टर के अनुसार दोनों पुरुष संदिग्धों में से एक इराकी नागरिक और दूसरा इराकी मूल का डच नागरिक है। इन दोनों पर महिला संदिग्धों को शरण देने और उनकी सहायता करने का अरोप है। तुर्की में पिछले कुछ वर्षो में किये गये घातक हमलों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और इन हमलों के लिए आईएस को जिम्मेदार ठहराया गया है।