Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन बने टूर गाइड, कृति और अपारशक्ति को घुमाया ग्वालियर किला

Posted at: Feb 18 2019 12:05PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों गाइड बन गए हैं। कार्तिक आर्यन की जिंदगी में ग्वालियर शहर की खास स्थान है। ग्वालियर कार्तिक का होमटाउन है और उनकी पैदाइश और पालन-पोषण इसी शहर में हुयी है। हाल में कार्तिक की अगली फिल्म 'लुका छुपी' की शूटिंग के लिए अपने शहर ग्वालियर पहुंचे। उनके साथ उनके को-स्टार कृति सैनन और अपारशक्ति खुराना भी थे। इस शहर में होस्ट होने के नाते कार्तिक अपने दोनों को-स्टार्स के लिए गाइड बन गए।
 
कार्तिक अपने इन को-स्टार्स को ग्वालियर की मशहूर जगहों जैसे ग्वालियर किला और गूजरी महल जैसी जगहों पर घुमाने के लिए लेकर गए। इसके अलावा इन तीनों को ग्वालियर शहर में स्ट्रीट फूड इंजॉय करते हुए भी देखा गया। घूमने-फिरने के बाद कृति और अपारशक्ति को कार्तिक ने अपने घर पर भी इन्वाइट किया, जहां कार्तिक की फैमिली ने दोनों का दिल खोलकर स्वागत किया।
 
दिनेश विजान के प्रॉडक्शन में बन रही फिल्म 'लुका छुपी' एक मार्च को रिलीज होने जा रही है।यह रोमांटिक-कॉमिडी फिल्म मथुरा शहर के एक लोकल रिपोर्टर गुड्डू की कहानी है जिसे दिल्ली में पढ़ी-लिखी लड़की रश्मि से प्यार हो जाता है और इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं।