Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

डायबिटीज का जड़ से इलाज करती है मूंगफली, जानें कैसे

Posted at: Mar 11 2019 2:24PM
thumb

मूंगफली खाना हर किसी को पसंद होता है। खासतौर पर सर्दियों में मूंगफली खाने की बात ही कुछ और है। इसे गरीबो का बादाम भी कहा जाता है। क्यूंकि जो फायदे बादाम में वही फायदे मूंगफली में भी है। मूंगफली का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है। इसके सेवन से आप सर्दियों में होने वाली बीमारियों से दूरी बना सकते है।
 
इसमें मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन B कॉम्प्लेक्स,नियाचिन, रिबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन B6, और विटामिन B9 भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। तो आइये जानते है इसके मिलने वाले फायदे के बारे में
 
प्रतिदिन मूंगफली खाने से डायबिटीज होने की सम्भावना 21% कम होती है। मूंगफली में पाए जाने वाला मैंगनीज नामक तत्व ब्लड शुगर नियंत्रित करता है, शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और मेटाबॉल्जिम बढ़ाता है।
 
अगर आपका शरीर कमजोर है और आड़े-टेढे़ मसल आपकी लुक खराब कर रहे हैं तो रोजाना भीगी हुई मूंगफली दूध के साथ खाएं। धीरे-धीरे आपकी मसल्स बढ़ने शुरु हो जाएगें।
 
एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉलेट, कैल्शियम और जिंक शरीर को कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसीलिए रोज़ाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए।