Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

17 साल की उम्र में रोहित शेट्टी ने पहली बार डायरेक्शन पर आजमाया हाथ

Posted at: Mar 15 2019 2:38AM
thumb

चाहे ऐक्शन हो, कॉमेडी हो या फिर रोमांस, हर तरह की फिल्मों में हाथ आजमा चुके रोहित शेट्टी ने अपने निर्देशन के जरिए बॉलिवुड में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। अपनी फिल्मों में भरपूर ऐक्शन, हवा से बातें करती स्कॉर्पियो कार और कॉमेडी देने वाले रोहित शेट्टी ने गुरुवार को अपना 46वां जन्मदिन मनाया । रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था। फिल्म डायरेक्ट करने के साथ-साथ वह कई शोज के जज भी बन चुके हैं।बॉलिवुड में उन्होंने 17 साल की उम्र में पहली बार डायरेक्शन पर हाथ आजमाया। अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' में वह असिस्टेंट डायरेक्टर बने। इस फिल्म का निर्देशन कुकु कोहली ने किया था। उन्होंने कई फिल्में बनाईं जिन्होंने 100 करोड़ से अधिक का बिजनस किया। 
 
सिंबा फिल्म के जरिए बॉलिवुड के सबसे एनर्जेटिक मैन रणवीर सिंह और ऐक्शन मैन रोहित शेट्टी की जोड़ी पर्दे पर दिखी। पिछले साल आई रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह ने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया था। फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनस किया। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अली खान, आशुतोष राणा और सोनू सूद के किरदारों से लोगों ने काफी पसंद किया। अब रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी पर काम कर रहे हैं। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे।