Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

विदेश

न्यूजीलैंड की दो मस्जिद में फायरिंग, 9 की मौत, बाल-बाल बचे बांग्लादेशी क्रिकेटर्स

Posted at: Mar 15 2019 9:49AM
thumb

क्राइस्टचर्च। न्यूज़ीलैंड के बड़े शहर क्राइस्टचर्च में शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी शहर की दो बड़ी मस्जिदों में हुई। इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई है। जिस वक्त मस्जिद में गोलीबारी हुई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम वहां पर ही मौजूद थी। हालांकि, टीम के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। चश्मीदीदों ने बताया कि क्राइस्टचर्च में अल नूर मस्जिद के समीप गोली चलाने की आवाज सुनी गईं। पुलिस ने लोगों से उस इलाके में जाने से मना किया है।  
 
न्यूजीलैंड हेराल्ड के मुताबिक हमलावर की फायरिंग में 27 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस आयुक्त माइक बुश ने बताया कि गनमैन ने दो मस्जिदों में हमला किया है। इस केस में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि क्राइस्टचर्च स्थित मस्जिद में फायरिंग हुई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया है।
 
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन इस घटना के बाद से टीम जल्द से जल्द न्यूजीलैंड छोड़ देना चाहती है। बांग्लादेशी क्रिकेट टीम क्राइस्टचर्च में ही थी और कल न्यूजीलैंड से टेस्ट मैच था। बांग्लादेश के खिलाड़ी नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे थे, लेकिन उसी दौरान वहां एक बंदूकधारी ने अचानक गोली चलानी शुरू कर दी। हालांकि इस घटना में किसी खिलाड़ी को चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं।