Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

रेसिपी

भांग की लस्सी रेसिपी

Posted at: Mar 18 2019 2:45AM
thumb

होली का त्योहार हो और पीने के लिए भांग न हो तो होली का रंग नहीं जमता लेकिन जरूरी नहीं है कि आप भांग सीधे ही पिएं। आप भांग को दूसरे पेय पदार्थ के साथ मिलाकर बढ़िया ड्रिंक्स मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। भांग लस्सी ऐसा ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जिसे आप होली के त्योहार में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सर्व कर सकते हैं। यह ड्रिंक तुंरत कुलिंग इफेक्ट भी देता है और इससे बॉडी भी रिलैक्स होती है। होली पर सर्व करने के लिए यह ड्रिंक बहुत बढ़िया ऑप्शन है और इसे बनाना उतना ही आसान है। एक बार जरूर ट्राई करें।
भांग लस्सी की सामग्री
2 कप दही
1/2 कप बर्फ के टुकड़े
1/2 कप चीनी
2 बूंद रोज़ एसेंस
1/2 कप क्रीम
1 कप पानी
1/2 टी स्पून भांग पाउडर
भांग लस्सी बनाने की विधि
स्टेप 1
एक बर्तन में दही, चीनी और बर्फ के टुकड़ों को मिला लें। अब इसमें ठंडे पानी के साथ-साथ भांग का पाउडर और रोज एसेंस भी डाल लें।
स्टेप 2
इन्हें एक मिनट तक अच्छी तरह से मिलाएं और अब ब्लैंडर में डालकर मिक्स कर लें। इसे तब तक मिक्स करें जब तक झाग न बन जाए।
स्टेप 3
अब इस तैयार भांग लस्सी को ग्लास में डालकर ऊपर से थोड़ी क्रीम डाल दें। ठंडी-ठंडी भांग लस्सी परोसने के लिए तैयार है।