Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका - राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया इस्तीफा

Posted at: Mar 19 2019 6:26PM
thumb

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को विपक्षी नेता पद से अपना इस्तीफा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया। रिपोर्ट के मुताबिक पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा ‘नैतिक आधार’ पर दिया है। उनके पुत्र सुजय विखे पाटिल हालही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये थे और सुजय के भाजपा में शामिल होने के बाद अफवाह थी कि पाटिल भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं हालांकि ऐसा अभी तक हुआ नहीं। सुजय के भाजपा में शामिल होने के समय पाटिल ने कहा था कि उनके कांग्रेस छोड़ने की बात महज अफवाह है।