Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

महाराष्‍ट्र : ड्रेनेज चेंबर में उतरे 3 किसानों की दम घुटने से मौत, 3 गंभीर

Posted at: Mar 20 2019 2:01PM
thumb

औरंगाबाद। फडणवीस सरकार में किसान बेहाल हैं। महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद में एक ड्रेनेज चेंबर में उतरे 3 किसानों की दम घुटने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने 3 किसानों को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे। वहीं बताया जा रहै है कि एक किसान का अब तक पता नहीं चल पाया है। अगर सरकार ड्रेनेज चेंबर की सफाई करवा देती तो शायद किसानों की जान बच सकती थी। बता दें कि फसलों की सिंचाई के लिए ड्रेनेज चेंबर में इलेक्ट्रिक मोटर लगाया था।
खबरों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए दो किसानों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चिकलथाना परिसर से बहने वाली सुखना नदी के पानी को नदी किनारे बने एक कुएं में पाइप द्वारा ले जाया जाता है। इसी कुएं से पहले एक मेन होल बनाया गया है। इसी मेन होल की सफाई के लिए सोमवार को देर शाम किसान (रामकिशन माने, जनार्दन साबले, दिनेश दराखे, उमेश, प्रकाश बाघमारे, रामेश्वर दांभ और एकनाथ कवडे) मेन होल में उतरे। इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर सभी बेहोश हो गए।