Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

होली के रंग आपकी स्कीन के लिए कही घातक साबित ना हो

Posted at: Mar 21 2019 11:32AM
thumb

आजकल बाजार में केमिकल युक्त रंगों की भरमार है। इस दौरान सभी प्रकार के अच्छे और खराब रंग हमारे शरीर के संपर्क में आते हैं, जो हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। होली खेलने के बाद हम इसे गंभीरता से नहीं लेते तो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है। केमिकल से बने रंगों से शरीर को ये नकुसान पहुंच सकते हैं। 
नुकसान 
1. होली खेलते समय आंखों के अंदर रंग जाने का सबसे अधिक खतरा रहता है। आंखों में रंग जाने से जलन होना और लाल होना तो सामान्य बात है। इसके अलावा केमिकल से बना रंग आंखों के अंदर जाने से रोशनी भी जा सकती है। 
2. केमिकल युक्त रंग त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। रंग लगने के बाद खुजली पड़ना, दाग पड़ जाना और सूजन पड़ जाना जैसी समस्याएं सामने आती हैं। वहीं, स्किन कैंसर का खतरा बना रहता है। 
3. लोगों का मानना होता है कि सूखे रंग से होली खेलना अधिक सुरक्षित होता है लेकिन ऐसा नहीं होता है। सूखा रंग हवा में मिलकर आपके नाक और मुंह के जरिए शरीर के अंदर पहुंच जाता है। जो कि दमा और सांस जैसी बीमारियों को जन्म देता है। 
4. बाजार में बिक रहे केमिकल से बने रंग बालों को प्रभावित करते हैं। बालों में रंग लगने के बाद बाल झड़ने, डैंड्रफ जैसी कई समस्याएं होती है। 
बचाव 
1. होली में इस्तेमाल होने वाले रंगों में मेटल ऑक्साइड मिला होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए रंग खेलने से पहले बालों पर नारियल या सरसों का तेल लगा लें। 
2. होली में रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल लगा लें। जिससे रंग ज्यादा देर तक शरीर पर नहीं टिकेगा। इसके अलावा कान, नाक, आंख के आसपास वैसलीन लगा लें। ऐसा करने से हानिकारक रंग त्वचा के अंदर नहीं जा पाएंगे। 
3. होली में लगे रंग को उतारने के लिए लोग अक्सर गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जबकि इससे तो रंह और ज्यादा पक्का हो जाता है। इसके अलावा स्किन भी सूख जाती है। इसलिए हमेशा रंग छुड़ाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। 
4. कई बार लोग रंग छुडाने के लिए केरोसीन ऑयल, पेट्रोल आदि का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से शरीर पर दाने निकल सकते हैं। रंग छुड़ाने के लिए घर में बना बेसन का पेस्ट का प्रयोग सबसे बेहतर उपाय है।