Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

होठों की खूबसूरती को निखारने के लिए घरेलू नुस्खे

Posted at: Mar 22 2019 1:47PM
thumb

मौसम कोई भी हो फटे होंठों की समस्या तो चलती ही रहती है लेकिन केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से त्वचा को भारी नुकसान होने लगते है। तो यहां आपको कुछ खास घरेलू टिप्स बताने जा रहे है जिससे आप अपने होठों को गुलाबी और मुलायम बना सकती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनको अपनाकर आप अपने फटे होंठों से मुक्ति पा सकते हैं...

सरसों का तेल: सुबह तथा रात को सोते समय नाभि को साफ करके उसमे गुनगुना सरसों का तेल लगाने से होंठ मुलायम होते है और फटने बंद हो जाते हैं।
 
गुलाब: गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धोएं। इसके बाद इन्हें दूध में कुछ घंटों तक डुबोकर रखें। आप इन्हें ग्लिसरीन में भी डुबो सकते हैं। गुलाब की इन पंखुड़ियों को मैश करके इनका गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने होंठों पर दिन में 2 से 3 बार लगाएं और हर रात सोने से पहले भी लगाएं।
 
खीरा: खीरे के छोटे टुकड़े को रूखे होठों पर लगाने के बाद उसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ें और उसे बाद में धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में कई बार दोहराना चाहिए. खीरा रूखे होठों को राहत देता हैं।
 
गुलाब जल और तुलसी: एक बर्तन में 2 चम्मच गुलाब के जल को निकल ले। अब उसमे 8 से 10 तुलसी के ताजे पत्ते को डाल कर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दे. अब उस गुलाब के जल को अपने होंठ में लगाये। दिन में तीन से चार बार इस प्रक्रिया को दोहराए।
 
पपीता: पपीता रुखे होठों का विकार दूर करने का प्राकृतिक उपाय हैं। पिसे हुए पपीते के लेप को होठों पर लगाएं और उसे 10 मिनट तक सूखने दें।
 
शहद: फटे होंठ में शहद का लेप लगाने से भी लाभ मिलता है। थोड़े से शहद ले और उसे अपने होंठो में लगा ले। लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखे. समय होने के पश्चात शुसुम पानी से रुई की मदद से अपने होंठो को साफ कर ले।