Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

महाराष्ट्र

ईडी ने जाकिर नाइक के करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया

Posted at: Mar 22 2019 11:08PM
thumb

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के मामले में विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के एक करीबी सहयोगी को शुक्रवार को  गिरफ्तार किया। नाइक के ‘पीस टीवी’ का स्वामित्व रखने वाले एम/एस ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन एफजेडई एलएलसी के निदेशक अब्दुल कादिर नाजमुद्दीन साथक को दक्षिण मुंबई के डोंगरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसे नाइक को सक्रिय रूप से सहायता देने और संयुक्त अरब अमीरात से पैसे हस्तांतरित करके उसकी मदद करने के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।