Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश आचार संहिता प्रकरण आचार संहिता उल्लंघन मामले में चार नेताओं पर प्रकरण दर्ज

Posted at: Mar 24 2019 10:07PM
thumb

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच की केंट थाना पुलिस ने क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन सहित चार कार्यकर्ताओ पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से मौजूदा सांसद सुधीर गुप्ता को पुन: उमीदवार घोषित करने के बाद नीमच विजय टॉकीज चौराहा पर विधायक, नपा अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के जश्न मनाया था। इसको लेकर नीमच केंट पुलिस ने धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।