Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

अन्‍य

तमिलनाडु, कच्छ में दिन का तापमान सामान्य से अधिक

Posted at: Mar 24 2019 10:41PM
thumb

पुणे। तमिलनाडु, कच्छ और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया है जबकि ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल, सौराष्ट्र, कच्छ और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। असम, मेघालय,पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के शेष इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है।
 
देश के बाकी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य रहा। मैदानी क्षेत्र में सबसे अधिकतम तापमान अनंतपुर  में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके, बिहार, मध्य प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया है तथा ओडिशा, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके एवं मध्य प्रदेश के शेष क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा है। इसके साथ ही गुजरात, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है जबकि पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, रायलसीमा और तमिलनाडु एवं गुजरात के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामन्य से अधिक दर्ज किया गया है। देश के बाकी हिस्सों में रात का तापमान सामान्य रहा। मैदानी क्षेत्र में सबसे न्यूनतम तापमान पंजाब के अमृतसर और पूर्वी मध्य प्रदेश के मंडला में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय में विभ्भिन जगहों पर तेज हवाओं एवं आंधी और तूफान के साथ गर्जना की संभावना भी जताई गयी है। अरुणाचल प्रदेश और असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के कुछ इलाकों में बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़े है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु और कर्नाटक में मौसम शुष्क बना हुआ है।