Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में पूजा के बाद प्रियंका करेंगी रोड शो

Posted at: Mar 25 2019 1:28AM
thumb

अयोध्या। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 27 मार्च को अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद वह रोड शो करेंगी। पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैजाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. निर्मल खत्री के समर्थन में प्रियंका सुबह 10 बजे रोड शो भी करेंगी। वह रोड शो करते हुए शाम करीब साढ़े चार बजे कुमारगंज पहुंचेंगी। इस दौरान 32 जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। पाठक ने बताया कि रोड शो के दौरान कांग्रेस महासचिव रीढ़गंज किन्नर गुलशन बिंदु और ग्रामीण क्षेत्र में नौवां कुआं पर होगी।