Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

उत्तर प्रदेश

‘उन्हें लगता है आलू का भी फल आता है’

Posted at: Mar 25 2019 1:31AM
thumb

सहारनपुर। उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उप्र से 2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का आगाज किया। रविवार को सहारनपुर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मां शाकंभरी देवी का आशीर्वाद लिय। इस दौरान योगी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा, मैं नामदारों के कुलदीपक की एक बात सुन रहा था। वह कह रहे थे कि गन्ने के पेड़ नहीं लगाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो डेढ़ फीट का आलू उगा देगी। जैसे आम का फल आता है, उन्हें लगता है कि आलू का भी आता होगा।