Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

चुनाव

उत्तराखंड के भाजपा नेता बंगाल, छत्तीसगढ़ में मांगेंगे वोट

Posted at: Apr 15 2019 11:03PM
thumb

देहरादून। सत्रहवीं लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में उत्तराखंड में मतदान होने के बाद यहां के एक निर्वतमान सांसद और केंद्रीय मंत्री, एक राज्यमंत्री तथा दो विधायकों के नेतृत्व में कुल 29 भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में पार्टी का प्रचार कर, प्रत्याशियों के लिये वोट मांगेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से विचार विमर्श के उपरांत, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गौरोला और महामंत्री  नरेश बंसल ने यह दायित्व सौंपे हैं। प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया चुनाव प्रचार के लिए अल्मोड़ा के निवर्तमान संसद सदस्य और केंद्र में वस्त्र राज्यमंत्री अजय टम्टा सहित कुल 21 पदाधिकारी पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिये जाएंगे। साथ ही, राज्य के सहकारिता राज्य मंत्री धनसिंह रावत और विधायक महेंद्र भट्ट तथा महेश कोली के साथ कुल आठ पदाधिकारी छत्तीसगढ़ जाकर पार्टी प्रत्याशियों को वोट मांगेंगे। डॉ. भसीन के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों में जाने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के नाम भी शीघ्र घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष भी विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जायंगे।