Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

चुनाव

मोदी की आंधी से घबराये सपा बसपा गठबंधन को हुये मजबूर : राजनाथ

Posted at: Apr 15 2019 11:53PM
thumb

मथुरा। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी की आंधी से बचने के लिये एक दूसरे के कट्टर विरोधी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी  को गठबंधन के लिये मजबूर होना पड़ा। चैमुहा कस्बे में सर्वोदय इण्टर कालेज के पीछे आयोजित जनसभा में बोलते हुए  सिंह ने कहा कि घोर विरोधी होने के बावजूद सपा बसपा ने गठबंधन इसलिए किया क्योंकि वे समझते हैं कि मोदी की आंधी में वे सब उड़ जाए्रंगे। कांग्रेस भी इनकी बैलगाड़ी पर सवार होना चाहती थी पर बात नहीं बनी। उन्होंने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि सपा का गठबंधन से क्या हश्र होगा। यह बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा ने भी बसपा से गठबंधन किया जिसे उत्तर प्रदेश की जनता ने ऐसा नकारा कि भाजपा 15 साल तक सत्ता को तरस गई। सिंह ने कहा कि विपक्ष मोदी को रोकने की बात कहता है पर आखिर मोदी ने ऐसा क्या अपराध किया है जो वे ऐसा कह रहे है। उन्होंने तो भारत का मस्तक दुनिया में सदा ऊंचा किया। ऐसे में नकारात्मक सोच लेकर बड़ा हासिल नहीं किया जा सकता।