Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

चुनाव

उर्मिला मातोंडकर ने पुलिस सुरक्षा की मांग की

Posted at: Apr 16 2019 12:35AM
thumb

मुंबई। पश्चिमी उपनगर बोरीवली में सोमवार को उर्मिला मातोंडकर की प्रचार रैली में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने के बाद मातोंडकर ने पुलिस सुरक्षा की मांग की। मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई लोकसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं और इनके खिलाफ भाजपा के गोपाल शेट्टी हैं। शेट्टी ने पिछले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के संजय निरुपम को हराया था। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है इसलिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि डर पैदा करने के लिए यह सब किया गया। हो सकता है कि आगे चल कर इस तरह के मामले हिंसक रूप लें ले, इसलिए हमने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने शिकायत भी दर्ज करायी है। मातोंडकर आज बोरीवली में अपना प्रचार कर रही थी उसी दौरान भाजपा के समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुयी।