Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

अब हेरा फेरी 3 मे संग हंसाएंगे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल

Posted at: Apr 19 2019 9:46PM
thumb

अब हेरा फेरी 3 का निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे। बता दें कि हेरा फेरी की पहली कड़ी का निर्देशन भी प्रियर्दशन ने ही किया था। साल 2000 में आई हेरा फेरी ने दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया था। फिल्म में परेश रावल के बाबू राव गणपत राव आप्टे वाले किरदार का इस्तेमाल लोग आज भी कॉमेडी के लिए करते हैं। परेश के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने भी जमकर हंसाया था। हेरा फेरी की इस कड़ी के साथ ही अक्षय, सुनील और परेश की तिकड़ी एक बार फिर 19 साल बाद प्रियदर्शन के साथ मिलकर हंसी का पिटारा लेकर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार हेरा फेरी 3 में टाइम लीप होगा जिसमें तीनों एक्टर्स अपने वर्तमान उम्र से नजदीक उम्र का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार राजू के, परेश रावल बाबूराव के और सुनील शेट्टी श्याम के बदले हुए रूप में नजर आएंगे। खैर, इस टाइम लीप में तीनों अपनी उम्र के कितने पास होंगे और उनके बाल सफेद होंगे या नहीं यह राज तो फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा। हेरा फेरी के पहली कड़ी प्रियदर्शन के निर्देशन में बनीं थी, वहीं दूसरी कड़ी नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था। हेरा फेरी की तीसरी कड़ी को इंद्र कुमार के डायरेक्शन करने की चर्चा थी।मगर इंद्र कुमार ने किसी कारणवश फिल्म को डायरेक्ट करने से हाथ खींच लिए। वे अजय देवगन के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए आगे बढ़ चुके हैं।