Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

विदेश

गैर कानूनी ढंग से रह रहे 59 पाकिस्तानी सऊदी अरब ने निकाले

Posted at: Apr 20 2019 10:25AM
thumb

इस्लामाबाद। सऊदी अरब ने गैर कानूनी ढंग से रह रहे 59 पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकाल दिया है। सऊदी अरब से निकाले गये पाकिस्तानी नागरिक शुक्रवार को एक विशेष विमान से इस्लामाबाद पहुंचे।
 
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार इन नागिरकों के कागज की जांच कर उन्हें उनके घरों पर भेज दिया गया। सभी पाकिस्तानी नागरिकों को  सऊदी एयरलाइन की उड़ान एसवी 734 से लाहौर भेजा गया। लाहौर आगमन  पर उनसे पूछताछ की गयी और जाने दिया गया।
 
वर्ष 2018 में सऊदी अरब से करीब 100 पाकिस्तानी श्रमिकों को निकाला कराया गया। फरवरी में सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने 2100 पाकिस्तानी कैदियों को देश की जेल से रिहा करने का आदेश दिया था।