Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

देश

आज चढ़ेगा बिहार का राजनीतिक पारा, राहुल-मोदी होंगे आमने-सामने

Posted at: Apr 20 2019 10:44AM
thumb

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर शोर के तैयारियों और मतदाताओं को रिझाने में लगी हुई हैं।
 
ऐसे में आज यानि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बिहार और छत्तीसगढ़ का दौरा है।
 
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगी जहां से उनके भाई एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका वायनाड में कई जनसभाएं करेंगी।
 
वायनाड में 23 अप्रैल को मतदान होना है। गौरतलब है कि राहुल गांधी इस बार उत्तर प्रदेश के अमेठी के साथ ही वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि केरल की इस सीट से चुनाव लड़कर वह दक्षिण भारत में पार्टी की स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं।