Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

झाखंड : ट्रक और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत

Posted at: Apr 20 2019 3:53PM
thumb

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से लगे नामकुम थाना क्षेत्र में आज दोपहर ट्रक और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रिंग रोड पर सरबल मोड़ के निकट ट्रक और विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो के बीच सीधी टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गये।
मृतकों के संबंध में तत्काल पता नहीं चल सका है। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में मारे गये लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। घायलों को राजेन्द्र इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) भेज दिया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बतायी जाती है।