Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मैं अर्जुन हूं, लक्ष्य जरुर भेदूंगा : अर्जुन राम मेघवाल

Posted at: Apr 20 2019 5:07PM
thumb

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज कहा कि ‘मैं अर्जुन हूं, लक्ष्य जरुर भेदूंगा।’ अर्जुनराम ने आज श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से कहा कि 23 मई को देश के राजनीतिक महाभारत का परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम जिसके साथ हों, उसके पास तो आत्मविश्वास होगा ही। अर्जुनराम ने कहा कि बीकानेर ही नहीं राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेंगे।