Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

अब्दुल सत्तार कांग्रेस से निष्कासित: चव्हाण

Posted at: Apr 20 2019 8:54PM
thumb

जालना। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सिलोद कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण शनिवार को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की। चव्हाण जालना के भोकार्दन में पार्टी के उम्मीदवार विलास औतड़े के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। मराठवाडा के औरंगाबाद और जालना लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। एमपीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि सत्तार जालना से लोकसभा सीट के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज थे  और पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे थे जिसके कारण उन्हें हालही में पार्टी से निकाल दिया गया था और बाद में सत्तार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
सत्तार औरंगाबाद में शिवस्वराज बहुजन पक्ष के हर्षवर्धन जाधव का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पार्टी के विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के संबंध में पार्टी के शीर्ष नेता निर्णय लेंगे। श्री पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटिल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अहमदनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रकाश आंबेडकर द्वारा उन पर नांदेड़ लोकसभा चुनाव क्षेत्र में चुनाव के लिए 100 करोड रुपये खर्च करने के आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान से सहमत हैं।