Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

रेसिपी

मसाला टाकोज

Posted at: May 4 2019 4:48PM
thumb

सामग्री :
 
150 ग्राम एवोकैडो
20 ग्राम प्याज
20 ग्राम टमाटर
5 ग्राम धनिया पत्ती
5 ग्राम हरी मिर्च
10 मिली. नींबू रस
नमक स्वादानुसार
4 चेरी टमैटो
टमैटो सालसा सामग्री
40 ग्राम टमाटर
40 ग्राम प्याज
10 मिली. टमैटो-जूस
10 ग्राम धनिया पत्ती
10 ग्राम हरी मिर्च
10 मिली. टवेस्को- सॉस
नमक स्वादानुसार
2 टाकोज़
80 ग्राम सॉर क्रीम
60 ग्राम चेडर चीज़
40 ग्राम प्याज

विधि :
 
एवोकैडो में से उसका पल्प निकालकर मैश कर लें। बोल में मैश किया हुआ एवोकैडो, बारीक कटे प्याज, छोटे टुकड़ों में कटे टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्तियां डालकर मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस और नमक डालकर मिलाएं।
 
टोमैटो सालसा बनाने के लिए
बोल में बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और एक टमाटर का जूस डालकर चलाएं।
 
असेंबल करने का तरीका
बाज़ार में आसानी से मिलने वाले टाकोज लें। अब इस पर लेट्यूस फैलाएं। कुछ प्याज के लच्छे डालें और अब टमाटर सालसा फैलाएं। अब ग्वाकामोले और सॉर क्रीम डालें। ऊपर से चेडर चीज़ और चेरी टमैटो डालकर सर्व करें।