Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

फर्स्‍ट टाइम इंटीमेट होते हुए क्‍या लड़कों को भी होती है ब्‍लीडिंग, जाने सच

Posted at: May 14 2019 2:30AM
thumb

वर्जिनिटी हमेशा से लोगों के लिए एक जिज्ञासा भरा विषय रहा है। कई लोग महिलाओं की वर्जिनिटी का अनुमान पहली बार संबंध बनाने पर ब्‍लीडिंग होने से लगाते थे। कई लोगों को लगता है कि संबंध बनाने पर सिर्फ ब्‍लीडिंग महिलाओं को होती है पर ऐसा नहीं है। कुछ पुरुषों को भी फर्स्‍ट टाइम सेक्‍स करने पर भी ब्‍लीडिंग की समस्‍या होती है। ऐसा हर लड़के के साथ जरुरी नहीं है लेकिन सेक्‍स का अधूरा ज्ञान और दूसरी स्थितियों के वजह से लड़कों को भी ब्‍लीडिंग हो सकती है। जी हां, अक्‍सर कम उम्र के दौरान पहली बार संबंध बनाते समय पुरुषों को सेक्‍स के दौरान दर्द भी होता है और ब्‍लीडिंग की समस्‍या भी होती है।
 
क्‍यों निकलता है खून जब कोई लड़का पहली बार सेक्स करता है और उसका प्राइवेट पार्ट अगर महिला के शरीर में प्रवेश करता है तो इस दौरान लड़कों के लिंग से खून भी निकलता है और उन्हें दर्द भी होता है। जिस तरह से लड़कियों को पहली बार संबंध बनाने के दौरान दर्द का अहसास होता है और उनकी वर्जिनिटी भंग होती है। ठीक ऐसा ही लड़कों के साथ भी होता है। जब कोई लड़का पहली बार सेक्स करता है तो उसके लिंग का वो हिस्सा जहां से वीर्य निकलता है, उसमे दबाव पड़ता है और उस‍की वर्जिनिटी खत्‍म होती है। ऐसे में पता चलता है की लड़का वर्जिन है।