Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

OMG! बीजेपी को वोट नहीं दिया BJP नेता ने भाई को मार दी गोली

Posted at: May 15 2019 12:27PM
thumb

झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्थानीय भाजपा नेता ने अपने ही चचेरे भाई को गैर-लाइसेंसी हथियार से सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने भाजपा की जगह कांग्रेस को वोट दिया था।
आपको बता दें कि हरियाणा में 12 मई को लोकसभा चुनाव के छठें चरण के लिए वोट डाले गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के झज्जर जिले में मंडल स्तरीय भाजपा नेता धर्मेंदर सिलानी ने अपने चचेरे भाई को सुबह भाजपा के पक्ष में वोट करने को कहा पर जब उसे पता चला कि चचेरे भाई ने कांग्रेस को वोट दे दिया तो उसने आव देखा न ताव और भाई पर फायर कर दिया। फायरिंग से राजा और उनकी मां फूलमति घायल हो गई। दोनों को तत्काल रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया।
धर्मेंद्र सिलानी द्वारा की गई फायरिंग में राजा के छाती और दूसरी पैर में गोली लगी और फूलमति को भी छर्रे लगे। गोली लगने के बाद लोगों ने राजा सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर हैं। इसके बाद पुलिस ने धर्मेंदर सिलानी के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। धर्मेंदर सिलानी अभी फरार बताया जा रहा है।