Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

विदेश

19 साल की प्रेग्नेंट लड़की की हत्‍या - फिर पेट फाड़कर निकाल लिया बच्चा

Posted at: May 20 2019 1:11PM
thumb

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में कुछ दरिंदों ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर एक प्रेग्नेंट महिला की हत्या कर दी। उसकी हत्या कर उसका पेट फाड़कर गर्भ से बच्चे को निकाल लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या करने वालों में एक मां-बेटी शामिल हैं, पुलिस ने तीसरा हत्यारोपी महिला के प्रेमी क बताया है। 
शिकागो पुलिस के मुताबिक ये घटना 23 अप्रैल की है। जब 19 साल की प्रेग्नेंट मार्लेना ओचाओ लोपेज को उनकी जानने वाली ने अपने घर बुलाया था। उन्होंने मार्लेना को बुलाते हुए कहा था कि उन्हें उसे कुछ सामान देना है। जिस महिला ने मार्लेना को अपने घर बुलाया उसका नाम क्लारिसा फिग्युरोआ थी। क्लारिसा ने उसे कहा कि वे उसे बच्चे के काम आने वाला कुछ सामान मुफ्त में देंगे। इसके बाद मार्लेना ओचाओ लोपेज क्लारिसा के घर पहुंच गई। 
घर पहुंचते ही क्लारिसा फिग्युरोआ ने अपनी 24 साल की बेटी डेसीरी के साथ मिलकर मार्लेना ओचाओ लोपेज की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद दोनों ने मार्लेना का पेट फाड़ दिया और उसके गर्भ से बच्चा निकाल लिया। इस घटना के बाद क्लारिसा फिग्युरोआ ने इमरजेंसी नंबर पर फोन किया और दावा किया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है और वह सांस नहीं ले पा रहा है। 
आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, बच्चे की हालात के बारे में पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान उन्हें मार्लेना के लापता होने की भी सूचना मिली। उसके बाद पुलिस ने मार्लेना की तलाश शुरु की।