Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

ज़रा हटके

OMG! 21 साल से नहीं बढ़ा इस युवक का वजन और कद

Posted at: May 24 2019 7:37PM
thumb

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर खूब सुर्खियों में है। इस खबर को पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। हम आपकों एक ऐसे लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको लोग भगवान का रूप मानकर पूजा कर रहे है। मानसा का मनप्रीत सिंह करीब 23 इंच लंबे और 6 किलो वजनी है। इस 21 साल के युवक को लोग भगवान का रूप मान रहे है। दूरदराज से लोग इसके दर्शन करने और इससे आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। 
दरअसल, इसकी उम्र और इसका वजन आज भी उतना ही है जितना 6 माह की उम्र में था। लोग इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि ये लडक़ा दुनिया का सबसे छोटे कद का इंसान है। मनप्रीत सिंह के माता मनजीत कौर और पिता जगतार सिंह का कहना है कि जब मनप्रीत का जन्म हुआ था तब वह पूरी तरह से स्वस्थ और सामान्य था। जब वह 6 माह का हुआ तो उसका कद बढऩा बंद हो गया। उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसका इलाज किसी बड़े अस्पताल में इलाज करवा सकते।