Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

चुनाव

राजनाथ सिंह कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

Posted at: May 30 2019 10:32PM
thumb

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की दूसरे कार्यकाल में भी राजनाथ सिंह को कैबनेट में जगह मिली है। राजनाथ सिंह के पास नरेंद्र मोदी की पहले कार्यकाल में देश के गृह मंत्री पद की जिम्मेदारी थी। लोकसभा सीटों की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं।
 
साल 2014 जब दस साल बाद भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सरकार में लौटी थी, तब राजनाथ सिंह ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे। राजनाथ सिंह दो बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वो भाजपा की तरफ से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। वो साल 2009 से लगातार लोकसभा के सांसद हैं।