Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

चुनाव

नितिन गडकरी कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

Posted at: May 30 2019 10:45PM
thumb

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को शपथ ली। महाराष्‍ट्र के नागपुर से सांसद डी नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। गडकरी पिछली मोदी सरकार में सड़क परिवहन मंत्री थे। नितिन दिसंबर, 2001 में भारतीय जनता पार्टी के नौंवें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। बावन वर्ष की आयु में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने वाले वे इस पार्टी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं।

साल 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार में भी अपने कार्यकाल में नितिन गडकरी ने देशभर में सड़कों का विस्तार किया। नितिन गडकरी ने साल 2014 में नागपुर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। साल 2019 में भी वह नागपुर से सांसद चुने गए। नितिन गडकरी का जन्म 27 मई 1957 को नागपुर के एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था। नितिन का कंचन गडकरी से विवाह हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं, जिनके नाम निखिल, सारंग और केतकी हैं। नितिन कॉमर्स में पोस्‍ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने कानून तथा बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है।