Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

चुनाव

नरेंद्र सिंह तोमर कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

Posted at: May 30 2019 11:04PM
thumb

नई दिल्ली। नरेंद्र सिंह तोमर ने मोदी सरकार पार्ट-2 में एक बार फिर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नरेंद्र सिंह तोमर के पास ग्रामीण विकास और कोयला मंत्रालय था। मध्य प्रदेश की मुरैना लोकसभा सीट बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के रामनिवास रावत को हराया था। नरेंद्र सिंह तोमर ने 113341 वोटों से जीत हासिल की थी। इस सीट पर बीजेपी की लगातार सातवीं जीत है. कांग्रेस को आखिरी बार इस सीट पर जीत साल 1991 में जीत मिली थी।

12 जून 1957 को ग्वालियर में किसान परिवार मुंशी सिंह तोमर और शारदा देवी के बेटे के रूप में जन्मे नरेंद्र भाजपा के महत्वपूर्ण रणनीतिकार माने जाते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले तोमर 1998 और 2003 में विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए और केंद्र की राजनीति में आने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी को कई बार जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। मध्यप्रदेश के चंबल से आने वाले तोमर मोदी सरकार-एक में भी कैबिनेट का हिस्सा रहे और पीएम मोदी ने एक बार फिर इन पर भरोसा जताया।