Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

लड़कियों की इन अदाओं पर फ़िदा होते है मर्द उनके लिए करते हे कुछ भी

Posted at: Jun 11 2019 1:16AM
thumb

अधिकतर लड़कियों की यह सोच होती हैं कि वे लड़कों को केवल अपनी खूबसूरती से ही आकर्षित कर सकती हैं, जो की बिल्कुल गलत हैं। जी हाँ, मानते हैं कि लड़कियों की खूबसूरती लड़कों को आकर्षित करती हैं, लेकिन इसी के साथ ही लड़कियों में कुछ एक्स्ट्रा क्वालिटी ऐसी होती हैं जो लड़कों को उनकी कायल बना देती हैं और लड़के उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। आज हम आपको लड़कियों की उन्हीं विशेषताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। तो आइये जानते हैं इन विशेषताओं के बारे में।
 
केयरिंग :-ऑफिस की उधेड़भुन, फैमिली का ख्याल, बूढ़े मां-बाप के बारे में सोचते-सोचते अचानक से जब आपकी नींद टूटे और आप अपनी वाइफ या गर्लर्फेंड के पास हो तो वो अहसास ही कुछ और होता हैं। पुरुषों को अच्छा लगता हैं कि कोई उनके बालों में या सर पर हाथ फेरे जब वो बहुत थके हुए हो। ऐसा करने से उन्हें 'फील गुड' फैक्टर आता हैं जिससे उनकी सारी थकान और चिंता चुटकी में गायब हो जाती हैं।
 
मदद की ख्वाहिश रखना :- ज्यादातर महिलाएं हैल्प के लिए कहती नहीं हैं, वे अकसर अपना काम खुद ही करना पसंद करती हैं। पर जब वह मदद के लिए पुरुषों को पुकारती हैं तो यह आदत पुरुषों को पसन्द आती हैं और वो आगे बढ़कर उनकी हेल्प करते हैं। इन छोटी बातों को आप अगर ध्यान रखें तो आप उनके दिल में जगह बना सकती हैं।
 
बातों को ध्यान से सुनना :-अकसर महिलाएं बहुत बोलती हैं, वो हमेशा अपनी बाते करना पसंद करती हैं। बातों को ध्यान से सुनने की खूबी बहुत कम महिलाओं में होती है, मर्द हमेशा चाहते हैं कि कोई उनकी बातों को ध्यान से सुने और समझे। महिलाओं की ये खूबी रिलेशनशिप को मजबूत बनाती हैं और आपस में प्यार बनाए रखती हैं।
 
टेस्टी खाना होता है मर्दों की कमजोरी :- एक कहावत सदियों से चली आ रही है कि मर्दो के दिल का रास्ता पेट से होकर गुज़रता हैं। ऑफिस से आने के बाद जब पुरुषों को टेस्टी खाना और उसके साथ खूबसूरत स्माइल मिलती है, तो उनकी सारी थकान उतर जाती हैं। और वो आर भी ज्याद लविंग आर केयरिंग हो जाते है साथ ही आपकी तारिफों के पुल भी बांध देते है।
 
अच्छी आवाज़ :- महिलाएं पुरुषों को अपनी आवाज़ से भी दीवाना बना सकती हैं। सिडक्टिव आवाज़ वाली महिलाएं अकसर पुरुषों की लिस्ट में शामिल होती हैं। तेज़ और भारी आवाज़ वाली महिलाओं को वो दोस्ती तक ही सीमित रखते हैं, उनके साथ रिलेशनशिप में पड़ने से वो कतराते हैं। साथ ही उनके बोलने का तरीका, उनका एक्सेंट भी पुरुषों को बहुत भाता हैं, सोफ्ट आवाज अक्सर पुरुषों की कमजोरी होती है।