Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

''सुपर 30'' का पहला गाना जुगराफिया रिलीज, बिहारी बाबू बन मृणाल से रोमांस करते दिखे ऋतिक

Posted at: Jun 16 2019 2:29AM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक आखिरकार अपनी फिल्म सुपर 30 को लेकर आ ही रहे हैं। फिल्म का बीते दिनों ही ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इस फिल्म के गाने रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है। फिल्म के पहले गाने जुगराफिया में ऋतिक बिल्कुल देसी बाबू बने दिख रहे हैं। वहीं गाने में ऋतिक मृणाल ठाकुर से रोमांस करते दिख रहे हैं। दरअसल फिल्म में मृणाल ठाकुल लीड एक्ट्रेस का रोल कर रही हैं। गाने की बात करें तो गाना सुनने में बेहद ही खास है। खास इसलिए है क्योंकि इस गाने को किसी औऱ ने नहीं बल्कि उदित नारायण ने गाया है।
 
फिल्म का ये पहला ही गाना है और एक दम रोमांटिक है। इस गाने में उदित नारायण के साथ श्रेया घोषाल ने भी अपनी आवाज दी है। गाना सुनने के बाद आप भी इसमें खो जाएंगे। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है। वहीं इस गाने को अजय-अतुल की जोड़ी ने कम्पोज किया है। गाने के लिरिक्स और इसकी आवाज आपको दीवाना बना देगी। गाना सुनने के बाद आपका मूड भी रोमांटिक हो जाएगा। गाने में सबकुछ देसी अंदाज़ में दिख रहा है। ऋतिक ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म सुपर 30 की कहानी आनंद कुमार, जो कि बिहार के मैथमेटिशियन हैं। वो गरीब परिवार के बच्चों को मुफ्त में आईआईटी के लिए तैयारी करवाते हैं। ऋतिक को ये फिल्म और रोल कुछ अलग लगा था और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी थी। इस फिल्म के लिए ऋतिक ने खास भाषा भी सीखी है।
 
ऋतिक ने अपने लुक पर भी खूब काम किया है। जहां वो बिल्कुल अलग ही दिख रहे हैं। एक पल को तो आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। फिल्म के लिए ऋतिक ने अपने सिक्स पैक एब्स की भी कुर्बानी दे दी। अपने आप को बिहार के एक आम शख्स की तरह दिखाने के लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर ध्यान देना छोड़ दिया है। साथ ही उनका हेयर स्टाइल भी चेंज किया गया। खैर अब फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।