Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड स्तर पर पहुंचने के करीब

Posted at: Jun 16 2019 12:53PM
thumb

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात जून को समाप्त सप्ताह में 1.68 अरब डॉलर बढ़कर अब तक  रिकार्ड स्तर के करीब 423.55 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले 31 मई को समाप्त सप्ताह में यह 1.87 अरब डॉलर बढ़कर 421.86 अरब डॉलर रहा था। पिछले वर्ष 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 423.58 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, सात जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.66 अरब डॉलर बढ़कर 395.80 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार  22.95 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.34 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 61 लाख डॉलर बढ़कर एक अरब 44 करोड़ 91 लाख