Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

देश

गडकरी से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री

Posted at: Jun 16 2019 2:03PM
thumb

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने रविवार को यहां सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और राज्य की सड़क परियोजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया। गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच झारखंड में चल रही सड़क परियोजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। नीति आयोग की संचालन समिति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को यहां हुई बैठक में भाग लेने के लिए दास दिल्ली आए थे। गडकरी के अलावा उन्होंने अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की।