Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

नाखूनों पर नेलपेंट करते समय अपनाए ये टिप्स

Posted at: Jul 1 2019 3:30PM
thumb

हर लड़की सुन्दर दिखने के लिए कई तरीके आजमाती है। लेकिन जल्दीबाज़ी में वो अपने लुक ख़राब भी कर लेती हैं। इसके लिए वे तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि लड़कियां सबसे ज्यादा ध्यान अपने चेहरे पर देती हैं। इसके अलावा वो अपने हाथों पर ध्यान देना भूल जाती हैं। नाखूनों की खूबसूरती मेंटेन करने में कुछ लड़कियां नासमझी कर बैठती हैं, जिससे उनकी नेल पेंट उतनी इंप्रेसिव नहीं दिखता है। 
- नाखूनों पर नेलपेंट लगाने के बाद कई महिलाएं यह सोचती हैं कि नाखून सिर्फ पांच मिनट में सुख जाते हैं और यही सोचकर वे नहाने चली जाती हैं, लेकिन नाखून इतनी जल्दी पूरी तरह से नहीं सूखते है।
- नेल पेंट लगाने के बाद बहुत सी महिलाएं किचन के सामान्य काम जैसे कि सब्‍जी काटना, बर्तन धुलना या खाना बनाना से घरेलू कामों में लग जाती हैं। तो आप पानी में हाथ भिगोने से बचें, तुरंत कपड़े धोने भी ना बैठें। अगर कपड़े धोने जरूरी हैं तो नेल पॉलिश कपड़े धोने के बाद लगाएं।
- अगर आप नेल पोलिश लगाने से पहले नाखून पर बेस कोट लगाएं तो यह आपके नाखून और नेल पोलिश दोनों को सलामत रखने का काम करता है।
  - बेस कोट नेल पोलिश के दाग और नाखून की ऊपरी परत हट जाने से बचाने के साथ-साथ आपके नाखून को एक स्मूद टेक्शचर देता है। इससे आपकी नेल पॉलिश दिखती है और भी ज्यादा चमकदार।