Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

इस शख्‍स से शादी करने जा रही है श्रद्धा कपूर - शुरू हुई तैयारिया

Posted at: Jul 11 2019 4:30PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने बेस्टफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से शादी करने जा रही हैं और श्रद्धा की मम्मी ने अपने लाड़ली बेटी की शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मीडिया में काफी समय से खबरें हैं कि रोहन और श्रद्धा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हाल ही में दोनों साथ में छुट्टी बिताने तुर्की गए थे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, रोहन और श्रद्धा अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं और दोनों अगले साल सात फेरे ले सकते हैं। वहीं यह खबरें भी हैं कि श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर ने दोनों की शादी की तैयारिया शुरू कर दी हैं।
इससे पहले जब श्रद्धा की शादी की खबरें के बारे में जब उनके पिता और अभिनेता शक्ति कपूर से बात की गई थी तो उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। शक्ति कपूर ने कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और अगले 4-5 साल में श्रद्धा का शादी करने का कोई प्लान नहीं है। 
इसके साथ ही शक्ति कपूर ने कहा था कि इस समय श्रद्धा के पास कई प्रोजेक्ट हैं और उनका फोकस सिर्फ अपने प्रोजेक्ट्स पर है। अगले दो साल तक के लिए उनका कैलेंडर बिल्कुल भरा हुआ है। यह सब बेकारी की खबरें हैं। वहीं जब शक्ति कपूर से श्रद्धा कपूर का नाम रोहन से जोड़ने को लेकर सवाल पूछा गया थो उन्होंने कहा कि श्रद्धा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा जा चुका है।