Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

लता मंगेशकर ने धोनी से की अपील - प्‍लीज आप संन्‍यास मत लेना...

Posted at: Jul 11 2019 5:18PM
thumb

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के हारने के बाद से ही भारत के महान खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास की खबरें चारों और फैल गई। ट्विटर पर #ThankYouMSD हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, और क्रिकेट प्रेमी अपने हीरो को लेकर तरह-तरह के ट्वीट कर रहे हैं। ये सब देखकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी धोनी को लेकर ट्वीट किया है।
लता मंगेशकर ने लिखा, 'नमस्कार एम.एस. धोनी जी. आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए... देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए। इस तरह लता मंगेशकर ने धोनी से रिक्वेस्ट की है कि वे संन्यास लेने के बारे में मत सोचें'।