Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

विदेश

इस कुत्ते ने अपने मालिक को मार दी गोली - ऐसा हुआ हादसा...

Posted at: Jul 17 2019 5:52PM
thumb

वॉशिंगटन। अमेरिका के आयोवा शहर में एक पालतू कुत्ते ने अपने ही मालिक को गोली मार दी। जिसके बाद मलिक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बता दें कि 51 साल का यह आदमी अपने पालतू कुत्ते के साथ खेल रहा था। इस शख्स ने इमरजेंसी नंबर डायल करके बताया कि उसे उसी के पालतू कुत्ते ने गोली मार दी है। यह सुनकर पुलिस भी हैरा रह गई। 
फोर्ट ब्रिज के रहने वाले इस व्यक्ति का नाम रिचर्ड रेम्मे है। जो कि अपने क्रॉस ब्रिड कुत्ते बालेव को अपनी गोदी में कूदना सीखा रहे थे। इसी दौरान उनके डॉग ने उनकी पिस्टल की सेफ्टी क्लिप खोल दी। ऐसे में जब डॉग ने दुबारा से गोदी में आने के लिए छलांग लगाई तो कुत्ते की पैर की उंगलियों में पिस्टल का ट्रिगर फंस गया और गोली चल गई।
जिसके बाद रिचर्ड ने इमरजेंसी सर्विस 911 पर कॉल करके कहा कि उनके कुत्ते ने उनको गोली मार दी है। रिचर्ड ने बताया कि गोली उनके पैर में लगी और अच्छी बात यह रही कि गोली से ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। वही सिटी पुलिस चीफ रोजर पोर्टर का कहना है कि कुत्ते द्वारा गोली मारने की यह पहली घटना है। ऐसी घटना उन्होंने पहले कभी नहीं सुनी।