Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

करियर

RPF में होगी पूर्व सैनिकों की भर्ती

Posted at: Jul 20 2019 6:22PM
thumb

रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) में सुरक्षाकर्मियों की कमी होने की स्थिति में रेलवे के कोर सुरक्षा कार्यों के लिए पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। रेलवे बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि बोर्ड ने जोनल महाप्रबंधकों को अधिकृत कर दिया है कि सुरक्षाकर्मियों की कमी होने की दशा में वे होमगार्ड, महाराष्ट्र औद्योगिक सुरक्षा बल के अलावा सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से पूर्व सैनिकों को भी नियुक्त कर सकते हैं। ये भर्ती रिक्त पदों की संख्या से अधिक नहीं हो सकती है।  सूत्रों ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों, त्योहारों या आपदा के समय अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता होने पर उनकी भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां अस्थायी होंगी और उस समय तक के लिए होंगी जब तक रिक्त पद भरे नहीं जाते।