Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

दुल्हन बनकर मोनालिसा ने लगाए जबरदस्त ठुमके

Posted at: Aug 13 2019 4:11PM
thumb

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'साहो' का डांस नंबर रिलीज किया गया था जो यूट्यूब पर काफी हिट है। इसी गाने पर अभिनेत्री मोनालिसा ने दुल्हन बनकर जमकर ठुमके लगाए। मोनालिसा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। मोनालिसा के वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सेलेब्स में से एक हैं। मोनालिसा इस वीडियो में फोटोशूट कराती नजर आ रहा हैं और एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का बहुत ही प्रिटी लहंगा पहना हुआ है। मोना का डांस उनके लुक से काफी मैच कर रहा है।