Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

देश

राष्ट्रपति आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे

Posted at: Aug 14 2019 1:53AM
thumb

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 73 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का कल शाम सात बजे राष्ट्र के नाम संबोधन होगा और इसे आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के सभी केंद्रों से प्रसारित किया जाएगा। कोविंद का संबोधन में हिन्दी भाषा में होगा और इसके तुरंत बाद इसका अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा। संबोधन का  हिन्दी और अंग्रेजी में प्रसारण होने के बाद दूरदर्शन सभी क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा। आकाशवाणी से राष्ट्रपति के संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण इसी दिन शाम आठ बजे से होगा।