Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

देश

8 साल से 2-2 पत्नियों के साथ रह रहा था शख्स, ऐसे खुली पोल...

Posted at: Aug 22 2019 2:48PM
thumb

नई दिल्ली। नोएडा में एक बिल्डर 8 साल से दो-दो पत्नियों संग रह उन्हें मुर्ख बना रहा था। थाना सेक्टर- 49 पुलिस से प्राप्त जानकारी की माने तो उन्हें सेक्टर- 76 में रहने वाली एक औरत की शिकायत मिली जिसमें उसने कहा कि कैसे उसका पति उसे बीते 8 वर्षों से धोखा दे रहा था।  औरत के मुताबिक, उसने लगभग 8 साल पहले राहुल चमोला नाम के एक बिल्डर से लव मेरिज की थी। विवाह के वक्त उसने महिला को कहा था कि उसका तलाक हो चूका हैं। विवाह के पश्चात दोनों के बच्चे भी हुए। औरत के मुताबिक, इस दौरान राहुल ने कुछ काम के सिलसिले में औरत से  15 लाख भी लिए थे। 
तत्पश्चात उसने 25 लाख के गहने और महिला का गाजियाबाद वाला मकान भी बिकवा दिए। किन्तु उसके होश तो तब उड़ गए जब उसे मालुम हुआ कि राहुल ने अपनी पूर्व पत्नी से कभी तलाक लिया ही नहीं थी, बल्कि वो बीते 8 सालों से उसके साथ भी अलग मकान में जीवन बिता रहा था। 
बता दें कि शख्स की 2 शादियों वाली पोल उस वक्त खुली जब ये दोनों पत्नियां दिल्ली में एक क्रिकेटर की शादी में अकस्मात  मिल गई। दरअसल दूसरी पत्नी ने राहुल को विवाह में पूर्व पत्नी से बातचीत करते हुए देखा था। ऐसे में उसने उस औरत से बाद में बातचीत कर राहुल को कैसे जानती हो ये पूछा। फिर जब दोनों को मालूम चला कि राहुल ने दोनों से ही विवाह कर रखा हैं तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। तत्पश्चात दोनों ही बीवियों ने राहुल के विरुद्ध थाने में केस दर्ज करवा डाला। अभी राहुल फरार हैं एवं पुलिस उसकी खोज में जुटी हुई हैं।