Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

विदेश

महिला के हाथ लगी 2 मुंह वाली मछली, वायरल हुई ये तस्वीर

Posted at: Aug 22 2019 4:30PM
thumb

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में एक महिला के हाथ 2 मुंह वाली मछली लगी...जिसे देखकर वह हैरान रह गई। दरअसल डेबी गेडेस नाम की ये महिला मछली पकड़ने के लिए नदी में गई...इस दौरान उनके साथ उनके पति भी वहां मौजूद थे। डेबी ने चैम्प्लेन लेक से दो मुंह वाली मछली को पकड़ा। इसके देखकर वहां मौजूद डेबी के पति भी चकित थे। इस मछली की तस्वीरों को नॉटी ब्वाइज फिशिंग ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया।
डेबी गेडेस ने बताया कि- 'जब हमने अपने शिकार को बोट की तरफ खींचा तो हमें यकीन नहीं हो रहा था कि हमने दो मुंह वाली मछली को पकड़ा है। फिर भी यह मछली स्वस्थ और संपन्न थी। बहुत अद्भुत!' डेबी ने बताया कि उन्होंने और पति ने कुछ तस्वीरें लेने के बाद मछली को फिर नदी में छोड़ दिया। फॉक्स न्यूज से बातचीत में डेबी ने कहा- 'हमने तुरंत कुछ तस्वीरें क्लिक कीं और मछली को छोड़ दिया।'