Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

बदलते मौसम में कैसे बचें बीमारियों से

Posted at: Aug 25 2019 1:47AM
thumb

तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम में बदलाव अपने साथ बहुत सारी बीमारियां साथ ले आता है। बुजुर्ग व बच्चे ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। जब अचानक गर्मी के मौसम से सर्दी के मौसम की शुरुआत हो जाए या फिर सर्दी के मौसम के बाद गर्मी का मौसम दस्तक देने लगे तो इस दौरान लोग कुछ ज्यादा ही बीमार पड़ने लगते हैं। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है और आप बीमारी की जद में आ सकते हैं।
 
बच्चों को रोज कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीने को दें, ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो। इस ब्लॉग को जरूर पढ़ें: छोटे बच्चों को इन 10 टिप्स के ज़रिये सिखाएं पानी पीने की आदत 
 बच्चों को ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, दही व केले से दूर रखें।
बच्चों को घर से निकलने से पहले नाक पर सरसों का तेल जरूर लगाएं। इससे उन्हें किसी दूसरे के छींकने या खांसने से निकलने वाले कीटाणुओं से बचने में मदद मिलेगी।
बदले मौसम में बच्चों को पानी के साथ थोड़ा सा ग्लूकोज और तुलसी के पत्ते डाल कर दें। इससे वह ऊर्जावान महसूस करेंगे।
बच्चों को ज्यादा से ज्यादा प्याज, हरी सब्जियां, जूस व फल खिलाएं। इससे वह जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे।
बच्चे को सुबह टहलाने के लिए न ले जाएं। जब धूप निकले तभी उसे घर से बाहर निकालें। रात में एसी व पंखा भी नहीं चलाना चाहिए।
बदलते मौसम में एकदम ठंडे पानी से बच्चों को नहलाने से भी बचना चाहिए।
 बच्चों को बाहरी चीज जैसे गोलगप्पे, नूडल्स, चाट आदि न खिलाएं।